जिला अदालत प्रतापगढ़ आज से खोला गया --जनपद न्यायाधीश
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 July, 2020 03:01
- 3944

Prakash Prabhaw News
प्रतापगढ़
06.07.2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
जिला अदालत प्रतापगढ़ आज से खोला गया -जनपद न्यायाधीश
माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने अवगत कराया है कि जब भी कोई जिला न्यायालय परिसर या बाहरी अदालत परिसर कन्टेनमेन्ट जोन के अन्तर्गत आता है तो ऐसी अदालते बंद रहेंगी।
जिला न्यायालय दिनांक 16 जून 2020 से 4 जुलाई तक कन्टेनमेन्ट जोन में था। उन्होने बताया है कि जिला न्यायालय परिसर अब कन्टेनमेन्ट जोन से बाहर हो गया है, इसलिये जिला अदालत, प्रतापगढ़ को हमेशा की तरह दिनांक 6 जुलाई से फिर से खोल दिया गया है।
Comments