एसपी ने यातायात माह के अनुपालन में वितरित किये हेलमेट
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 November, 2022 04:01
- 1182

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
एसपी ने यातायात माह के अनुपालन में वितरित किये हेलमेट
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह नवम्बर - 2022 के अनुपालन मे यातायात जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों व आम जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय उच्च कोटि का हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट धारण करने, वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी पूर्वक वाहन चलाने आदि के बारे में जागरूक किया गया साथ ही बिना हेलमेट लगाए यात्रा कर रहे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं सदैव हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने हेतु अपील की गई।
Comments