जन्मदिन पर बच्चों को भेट किया कांपी-पेंसिल, खिलाई मिठाई
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 December, 2020 05:10
- 2948

जन्मदिन पर बच्चों को भेट किया कांपी-पेंसिल, खिलाई मिठाई
जिला संवाददाता जितेंद्र कुमार वर्मा
अजगरा, प्रतापगढ़। क्षेत्र के कटकावली निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय ने अपनी पुत्री उज्वला पाण्डेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उज्वला जनपद के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में 8वीं की छात्रा है। उज्वला के 14 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पिता ने 50 से अधिक बच्चों को कांपी कलम पेंसिल व चॉकलेट भेटकर अपनी पुत्री के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बच्चों के साथ कई गणमान्य मौजूद रहे।
Comments