एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से टूटा खम्भा, आपूर्ति बाधित।
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 October, 2020 14:02
- 1894

PPN NEWS
प्रतापगढ़... ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
06/10/2020
एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से टूटा खम्भा, आपूर्ति बाधित।
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर क्षेत्र के पतुलकी गांव मे एचटी लाइन पर पेड़ गिर जाने से अचानक पोल टूट गया। पोल टूटने से गांव मे अंधेरा छाया हुआ है। गांव के राजेन्द्र कुमार, रामनरेश, उमेश, राजाराम, राममूर्ति कोरी, नीतेश, आलोक, नितिन, राजकरन, छोटेलाल, लहुरी आदि ने अधिशाषी अभियंता लालगंज को संबोधित सोमवार को सामूहिक ज्ञापन देकर बाबूगंज फीडर से जुडी एलटी लाइन को ठीक कराकर गांव मे विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणो ने आपूर्ति बहाल न होने पर तहसील समाधान दिवस मे विरोध भी किये जाने की चेतावनी दी है।
Comments