मतगणना कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 March, 2022 21:16
- 823

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी।04/03/2022
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मतगणना कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मतगणना कार्मिकों को 07 मार्च 2022 को सम्राट उदयन सभागार में 02 पालियों में प्रथम प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वान्ह 11 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक दिया जायेगा। मतदान कार्मिकों को 09 मार्च 2022 को अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक सम्राट उदयन सभागार में द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।
Comments