कांग्रेस में बगावती बिगुल
- Posted By: Abhishek Bajpai
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 February, 2021 04:04
- 3372

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
कांग्रेस में बगावती बिगुल
रायबरेली--2022 का विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों की अतः कलह सामने आनी शुरू हो गई है जिससे भीषण ठंड में रायबरेली का राजनीतिक पारा गर्म दिखाई दे रहा है। प्रदेश में इकलौते बचे कांग्रेस के गढ़ में कांग्रेसी ही उसकी लुटिया डुबोने से बाज नही आ रहे है इन सब को लेकर आज कुछ कांग्रेसियो ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेसियो द्वारा भीतर घात का आरोप लगाया जा रहा है जिसके बाद अब अन्य राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस को आड़े हाथों लेने से गुरेज नही कर रही है।
दरअसल रायबरेली में हाल ही में 66 कांग्रेसियो ने कांग्रेस की जेबी नीतियों से तंग आकर अपने अपने पदों से स्तीफा दिया था जिसके बाद अनुशासन हीनता को लेकर 66 में 6 कांग्रेसियो को पार्टी हाई कमान ने निष्कासित किया था इससे नाराज आज इस्तीफा देने वाले सभी पदाधिकारियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी में भीतरघात को लिलार आवाज उठाई और कहा कि अगर पार्टी में यही हाल रहा तो वह दिन दूर नही जब रायबरेली की इकलौती सीट भी कांग्रेस की झोली से चली जायेगी। यही नही नाराज कांग्रेसियो ने यहां तक कह दिया पार्टी में कुछ एसपाल कपूर जैसे लोग आज भी है जो अब सोनिया जी को और पूरी कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए है।

Comments