सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 September, 2026 09:55
- 61

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता
कौशाम्बी। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा सोमवार को कार्यालय नगर पालिका परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना रहा।
शिविर के दौरान नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई मित्रों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स्वास्थ्य जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार सफाई मित्रों को जरूरी दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात सफाई मित्रों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षा किट का वितरण राजस्व निरीक्षक शीतला प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों को कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर के निर्माण में योगदान देने वाले सफाई मित्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी शहर की स्वच्छता। सफाई मित्रों के सुरक्षित,स्वस्थ एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण के लिए नगर पालिका परिषद निरंतर प्रतिबद्ध है।स्वच्छता के प्रहरी स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे,तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ मंझनपुर का संकल्प साकार होगा।
Comments