स्मॉग की घनी चादर में लिपटा, नोयडा-ग्रेटर नोएडा
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 November, 2020 18:21
- 4952

prakash prabhaw news
नोयडा
Report, Vikram Pandey
स्मॉग की घनी चादर में लिपटा, नोयडा-ग्रेटर नोएडा
नोयडा-ग्रेटर नोएडा के कई इलाके वृहस्पति सुबह से स्मॉग की घनी चादर में लिपटे रहे। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 दर्ज किया गया। सुबह हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी होने के कारण स्मॉग बढ़ा है। हवा की चाल धीमी होने की वजह से भी प्रदूषण को बढ़ने में सहायता मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो से तीन दिनों तक हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है। ये दृश्य ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सुबह 6 बजे का है लोग सो कर उठे तो सड़कों से लेकर कॉलोनियों में भी स्मॉग का असर दिखा। यही वजह थी कि अधिकतर लोगों को पूरा दिन आंखों में जलन व गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई।
Comments