संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने का आवाहन
- Posted By: ANIL KUMAR
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 October, 2025 21:59
- 63

संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने का आवाहन
जनपद कौशाम्बी में मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सरोज कार्यक्रम में होंगे शामिल
कौशाम्बी। अखिल भारतीय दर्जी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती 26 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को बड़े हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई जाएगी। महासभा ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, महानगर, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि अपने-अपने जनपदों में दर्जी समाज के बंधुओं के साथ यह जयंती धूमधाम से मनाएं।
जनपद कौशाम्बी में यह समारोह समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री पुष्पेंद्र सरोज जी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक दर्जी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय दर्जी महा सभा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया गया है।
Comments