तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 October, 2026 08:36
- 60

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार
-लेखपाल संघ ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने वेतन विसंगति, स्थानांतरण,पदोन्नति सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।संघ के कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू हुआ 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा और 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।इसी क्रम में आज 3 अक्टूबर को सिराथू तहसील के लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया अपनी मांगों को लेकर लेखपालों मे जमकर नारे लगाए हैं।इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष साधना सिंह,मंत्री शिव शंकर पाल पूर्व अध्यक्ष सुनील द्विवेदी के नेतृत्व में लेखपाल रोहित अग्रहरि,सुल्तान, कमल सिंह,अर्पण श्रीवास्तव, अनुराधा वर्मा, नेहा जैन सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शासन स्तर पर लंबे समय से मांगें लंबित हैं,लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हेंआंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
Comments