*ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस कि हुई दर्दनाक मौत*
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 August, 2020 01:01
- 3309

PPN NEWS
जिला ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़
26/08/2020
*ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस कि हुई दर्दनाक मौत*
*ब्रेकिंग प्रतापगढ़:-* सूत्रों के हवाले से खबर। लालगंज अझारा के इदिलपुर गांव में ट्रांसफार्मर से जाकर टकराई भैंस, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर है कि कल रात करीब 11:00 बजे भैंस रस्सी तोड़कर भाग गई थी। घर वाले उसको ढूंढते रहे तो सुबह पता चला ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रांसफार्मर नीचे होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने। बिजली विभाग की लापरवाही से आज एक जान चली गई। बड़ा सवाल यह है की क्या खुलें में और नीचे ट्रांसफार्मर रखकर लाइन चालू करना सही है। आखिर इतने दिन से क्यों अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान। आला अधिकारी भी है मौन। रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर की वजह से और भी जा सकती हैं जान ।
लालगंज अझारा के इदिलपुर गांव की घटना।
Comments