जमीन देने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा
जमीन देने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा
पुरसैनी में जमीन दिलाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप, जमीन न मिली, पैसा मांगा तो मिली जान से मारने की धमकी
गोमतीनगर के राजेश कुमार यादव की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में पांच नामजद, जांच शुरू।
मोहनलालगंज, लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मोहनलालगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गोमतीनगर के रहने वाले राजेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने पुरसैनी क्षेत्र में जमीन देने की बात कहकर उनसे रुपये ले लिए। न जमीन मिली, न पैसा लौटा। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मुकदमे में कानपुर देहात के तिस्ती निवासी विक्रम सिंह, लखनऊ के न्यू हैदराबाद निवासी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार, मल्हौर के फालक बिहार निवासी ऋषभ शुक्ला और मोहनलालगंज के मऊ निवासी नवनीत कुमार को नामजद किया गया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह सिलसिला 19 जुलाई 2021 से चला आ रहा है। मामला पुरसैनी क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

Comments