12वीं के छात्र भी 'Bodmas' जैसी बुनियादी गलतियाँ कर रहे हैं।
- Posted By: Admin
- साहित्य/लेख
- Updated: 12 November, 2026 16:58
- 37

प्रकाश प्रभाव
स्वतंत्र लेख़क
विद्यार्थियों में घट रही है तार्किक क्षमता, भाषा और व्याकरण की अशुद्धियों ने बढ़ाई परेशानी
आज के आधुनिक दौर में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता (Logical Reasoning) और सोचने की क्षमता में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह गंभीर विषय किसी काल्पनिक धारणा पर नहीं, बल्कि समाज और परीक्षाओं में आए दिन घटने वाली वास्तविक घटनाओं और परीक्षा परिणामों पर आधारित है।अक्सर देखा जाता है कि परीक्षाओं में कम अंक आने पर छात्र अवसाद में आकर गलत कदम उठा लेते हैं। वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस युग में बिना किसी जिम्मेदारी के कुछ भी भ्रामक सामग्री (कंटेंट) पोस्ट कर दी जाती है।
इससे साफ पता चलता है कि युवाओं में किसी भी विषय की गहराई में जाकर विचार करने की क्षमता अब लगभग समाप्त होती जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन से जुड़े एक शिक्षक ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया, "बोर्ड कक्षाओं के बच्चों में सोचने और समझने की शक्ति का स्तर बहुत नीचे गिर चुका है। कारण चाहे जो भी हों, लेकिन इसके परिणाम बेहद डरावने हैं।"शिक्षक के अनुसार, आज स्थिति यह है कि 40 बच्चों की क्लास में केवल गिने-चुने बच्चे ही सही उत्तर दे पाते हैं, जबकि बाकी बच्चों का बौद्धिक स्तर औसत से भी कम नजर आता है।
बहुत से कक्षा 12वीं के छात्र भी वही कर रहे हैं 'Bodmas' जैसी बुनियादी गलतियाँ कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि केवल प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे ही नहीं, बल्कि कक्षा 11 और 12 के छात्र भी 'BODMAS' (गणितीय नियम) जैसी बुनियादी चीजों में गलतियाँ कर रहे हैं। यह कोई ऐसी गलती नहीं है जो कभी-कभार अनजाने में हो जाए, बल्कि बार-बार दोहराई जा रही है। जब अलग-अलग स्कूलों के बच्चों के सामने बुनियादी सवाल रखे जाते हैं, तो उनके उत्तरों में एक जैसी गंभीर कमियाँ सामने आती हैं। विद्यार्थी हिंदी भाषा में भी पिछड़ रहे हैं। छात्र गणित और विज्ञान ही नहीं, बल्कि हमारी मातृभाषा हिंदी जैसे विषयों में भी छात्रों में लिखने की भारी असमर्थता देखी जा रही है।
उदाहरण के तौर पर, कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा 'ज्वालामुखी' जैसे सामान्य शब्द को भी 'ज्वाला मुक्की' लिखा जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों से गलतियाँ होना स्वाभाविक है, लेकिन कक्षा 12वीं तक पहुँचते-पहुँचते यह उम्मीद की जाती है कि कम से कम गलतियां हो, जैसे कि उनसे'छोटा उ' (ु) और 'बड़ा उ' (ू) की मात्राओं जैसी बुनियादी अशुद्धियाँ न हों। मगर वास्तविकता इसके उलट है, जहाँ छात्र हिंदी लेखन में मात्राओं की भारी गलतियाँ कर रहे हैं।रुचि और एकाग्रता की कमी मुख्य वजह इस पूरे मामले का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि ज्यादातर विषयों में अब बच्चों की रुचि (Interest) दिखाई नहीं देती। पढ़ाई और लेखन के प्रति इसी उदासीनता के कारण उनका बौद्धिक स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है।
यदि समय रहते शिक्षा व्यवस्था, अभिभावकों और समाज ने बच्चों की इस गिरती तार्किक क्षमता और भाषा ज्ञान पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर एक बड़ा सवालिया निशान लग जाएगा।
Comments