समाजसेवी राजकरन सिंह के निधन पर शोक की लहर
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 16 April, 2024 14:56
- 2529

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्ट:पवन द्विवेदी
समाजसेवी राजकरन सिंह के निधन पर शोक की लहर
लालगंज (रायबरेली)। सरेनी क्षेत्र के दुधवन गांव निवासी प्रख्यात समाजसेवी व विवेकानंद इंटर कॉलेज दुधवन के प्रबंधक राजकरन सिंह का शुक्रवार की देर रात को निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को गेगासों गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधिओं और हजारों की संख्या में सामान्य लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वह 81 बरस के थे।
विगत कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की शाम को उनका निधन हो गया। शनिवार को बेटे छुन्ना सिंह ने मुखाग्नि दी। निधन पर भाई रामकरन सिंह, भतीजे विजय विक्रम सिंह, नाती अखंड प्रताप सिंह सहित परिवार शोक संतप्त है।
उनके निधन पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, शिक्षक नेता राम प्रताप सिंह, शिवभूषण द्विवेदी, कमलाकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान काल्हीगांव देशदीपक सोनी, डॉ. ओपी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, आरबी सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्ति की है।

Comments