सड़क हादसे में इंडियन आयल के इंजीनियर की मौत
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 8 February, 2021 06:46
- 4272

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
सड़क हादसे में इंडियन आयल के इंजीनियर की मौत
रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के पास अचानक एक ट्रक बैक करने के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस केे द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया वही परिवार जनों के अन्य सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे जहां पर बताया जा रहा कि मौसा की तरह के कार्यक्रम में जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। नरेंद्र बहादुर मथुरा में इंडियन आयल के इंजीनियर के पद पर नियुक्त है हाल में ही अपने घर आए हुए थे । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
Comments