पिता ही निकला बेटी का हत्यारा,

पिता ही निकला बेटी का हत्यारा,

crime news, apradh samachar

PPN NEWS

पिता ही निकला बेटी का हत्यारा, शव के टुकड़े कर रखा ट्रैन की बोगी में , पुलिस ने किया खुलासा



बीते रविवार को ट्रेन के स्लीपर कोच में मिले बक्से के अंदर युवती के शव के टुकड़े का राजफाश हो गया है पूरा मामला ऑनर किलिंग का निकला है । शव कुशीनगर की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का था और हत्या उसके पिता ने की थी । इस हत्या में पिता के साथ उसकी बहन और बहनोई भी शामिल थे।  पुलिस ने सभी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है 


बीते 17 मई को गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस के s1 कोच में टिन के बक्से में एक शव मिला शव सलवार सूट पहने अज्ञात युवती का था । बक्से में सिर्फ धड़ था सिर गायब था । बगल के ही एक थैली में हाथ पैर कटे रखे थे लखनऊ जीआरपी ने केस  दर्ज कर पड़ताल शुरू की। ट्रेन आने के सभी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी खंगाले गए तो कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर तीन लोग स्लीपर कोच में एक बक्सा रखते नजर आए और स्लीपर कोच से सटे ac कोच से तीनो उतरते नजर आए सीसीटीवी के आधार पर तीनों की पहचान की गई तो पता चला कुशीनगर के शिवरही का रहने वाला बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला सीसीटीवी में थे।


पुलिस ने पिता बिग्गन अंसारी से पूछताछ की तो पता चला उसकी 15 साल की बेटी शब्बा किसी युवक से फोन पर बात करती थी। बिग्गन ने कई बार बेटी को उस लड़के से दूर रहने को कहा कई बार चेतावनी भी थी। लेकिन लड़की नहीं मान रही थी, इससे पहले उसकी दो बेटियां कहीं चली गई थी अब तीसरी बेटी भी उसी राह पर थी जिसके चलते उसकी बदनामी का डर बढ़ गया था। इसकी गुस्से में बिग्गन ने पहले अपनी पत्नी दोनों बेटों को रिश्तेदारी में भेज दिया।


फिर उसने 16 मई को अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला को अपनी बात बताई। बदनामी से डर कर बिग्गन अंसारी ने पहले बेटी की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर दिए। सिर उसने गांव के तलाब में फेंक दिया। धड़ को टिन के बक्से और हाथ पैर एक थैले में रख लिए। घर से करीब 4 km दूर स्थित तमकुही रोड स्टेशन गए जहां तीनों ने ट्रेन के स्लीपर कोच में शव के टुकड़े वाला थैला और टिन का बक्सा रख दिया और बगल के ac कोच से उतर गए


शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है dna टेस्ट भी कराया गया है सर अभी बरामद नही हुआ है पुलिस द्वारा से की तलाश जारी है 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *