नाबालिग की यमुना नदी में डूबकर मौत
                                                            *नाबालिग की यमुना नदी में डूबकर मौत*
*पी पी एन न्यूज*
(कमलेन्द्र सिंह)
खागा/फतेहपुर
नाबालिग दोस्तों के साथ यमुना नदी नहाने गये एक लगभग आठ वर्षीय नाबालिग बच्चे की नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गाँव निवासी मंगल निषाद का लगभग आठ वर्षीय पुत्र कल्लू सोमवार सुबह अपने गाँव के ही पड़ोसी साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। जहाँ गहराई में चले जाने से डूब गया।
बच्चे के डूबने की उसके अन्य साथियों को भनक तक नहीं लगी। नदी में नहाकर निकलने पर जब अन्य साथियों ने बच्चे को गायब देखा तो उनके होश उड़ गये। जिन्होंने आस पास जानवर चरा रहे ग्रामीणों को बच्चे की नदी में डूबने की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने जब नदी में छलांग लगा बच्चे की खोजबीन शुरू की तो उसका शव बरामद हो गया।
बच्चे की मौत की जानकारी ग्रामीणों ने म्रतक कल्लू के स्वजनों को दी।
सूचना पाकर पहुँचे स्वजन बच्चे को मृत देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने म्रतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
घटना के समय म्रतक की माँ खेतों में काम करने गई थी। जबकी पिता परदेश में प्राइवेट नौकरी करता है।
                                                                    
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments