LPC जॉपलिंग रोड में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
PPN NEWS
क्विज़ अर्थात प्रश्नोत्तरी एक प्रकार का खेल अथवा दिमागी कसरत है जिसमें खिलाड़ी (अकेले या टीम में) सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हैं। इसका प्रयोग शिक्षा के क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए 'दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की जॉपलिंग रोड शाखा में दिनांक 18अप्रैल 2026को अंतर सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई, कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग । कनिष्ठ वर्ग में कक्षा, 6, 7, 8 एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9,10, 11 एवं 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रत्येक सदन से 4-4 छात्रों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता चार चरणों में विभाजित थी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण l खेलकूद( sports), समसामयिक घटनाचक्र( current affairs) ,विज्ञान (science), सामान्य ज्ञान। (general knowledge) से संबंधित प्रश्न पूछे गए । चौथे एवं अंतिम चरण में चलचित्र के माध्यम से प्रश्न पूछे गए ।प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों एवं दर्शको को अपनी योग्यता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में सफायर हाउस और वरिष्ठ वर्ग में एमेरल्ड हाउस विजयी रहे।
प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की संयुक्त निदेशिका फारेहा खान जी ने सम्मानित करने के साथ-साथ इनको बधाई देकर इनका उत्सावर्धन किया एवं छात्रों की प्रशंसा करते हुएअन्य विद्यार्थियों से कहा कि वे भी इसी तरह से ज्ञानार्जन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।


Comments