राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी ने जारी की विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अकेले दम पर पार्टी लड़ेगी चुनाव,
 
                                                            PPN NEWS
नीरज उपाध्याय
राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी ने जारी की विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अकेले दम पर पार्टी लड़ेगी चुनाव,नहीं करेगी किसी से गठबंधन
उत्तर प्रदेश में होने वाला 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत ही ऐतिहासिक होता नजर आ रहा है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समूचे देश के लगभग सभी पार्टियों एकजुट होकर बीजेपी का सूपड़ा साफ करने में लगी हुई है।
वहीं दूसरी तरफ अन्यथा लो के नेता और विधायक अपने अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से लगातार एक पार्टी से दूसरी पार्टी में उछल कूद मचाए हुए हैं।
लेकिन ऐसे में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें कि आज राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
जिनमें राजधानी लखनऊ के 170 सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से अरविंद सिंह, लखनऊ कैंट 175 विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), शाहजहांपुर 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र से सियाराम सागर, पीलीभीत 129 पुरनपुर विधानसभा क्षेत्र से राकेश डेविड, श्रावस्ती के 290 इकौना विधानसभा क्षेत्र से मल्हूराम राजभर, गोरखपुर 325 खजनी विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार भारती, सोनभद्र के 403 दूद्धी विधानसभा क्षेत्र से गीता रानी, आजमगढ़ के 348 निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से सुशील यादव,बरेली के 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से गोपाल पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी अकेले दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी,
आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में भी चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी।
क्योंकि आजादी से लेकर आज तक सभी पार्टियों ने केवल जनता के विश्वास का नाजायज फायदा उठाया और जनता को गुमराह करके लूट कर दो हंसो और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से राजनीतिक पार्टियां लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रही हैं,
इससे जनता का कोई फायदा नहीं होने वाला है।
बल्कि जनता को और भी नाकारा बनाने की साजिश रच रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है कि देश की जनता को हम उस योग्य बना दें।
ताकि देश के किसान और मजदूर या अन्य गरीब जनता पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो।
किसी भी व्यक्ति को किसी के एहसान की जरूरत ना पड़े,
क्योंकि लोक लुभावने वादों से केवल लोगों को क्षणिक सुख मिल सकता है।
लेकिन जिसका परिणाम बाद में बहुत ही बुरा निकलता है और ऐसे ही तलाश में मौकापरस्त नेता जनता को बेवकूफ बनाकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं।
गठबंधन के सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ साफ लफ्जों में कहा कि हम अगर एक भी सीट अगर जीतकर के विधानसभा पहुंचते हैं।
तब भी हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।
क्योंकि विपक्ष में रहकर के ही हम अपनी बातों को सरकार तक के सामने रख सकते हैं और जनता का साथ दे सकते हैं।
राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा हम जनता की सेवा करने और और किसानों का हक दिलाने के लिए सदा तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले देश से बेरोजगारी को दूर करना है और लोगों को स्वस्थ रखने और शिक्षित रखने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना होगा,
क्योंकि अगर सभी साक्षर होंगे और स्वस्थ होंगे,
तो आत्मनिर्भर स्वयं हो जाएंगे फिर उन्हें किसी के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments