सपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया है खुशी का इजहार
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
*सपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया खुशी का इजहार*
रिपोर्टर
कमलेन्द्र सिंह
खागा / फ़तेहपुर
खण्ड स्नातक इलाहाबाद झांसी सपा प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह यादव की जीत की खुशी में सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित चौक चौराहे में खुशी का इजहार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व राहगीरों को मिठाई बांटी तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।
खंड स्नातक इलाहाबाद झांसी सपा प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह यादव की जीत की खुशी का इजहार करते हुए समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने कहा है कि भगवा कहां गया कि यह जीत बहुत बड़ी जीत है। और इन्होंने कहा है कि आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। और सपा कार्यकर्ता अपने तन मन धन से इसी तरह कार्य करते रहेंगे। तथा अपने मुखिया के हाथों को मजबूत करेंगे। और इन्होंने कहा कि अभी तो इस जीत को लेकर समस्त कार्यकर्ता एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशियों को इजहार कर रहे हैं और एक ऐसा समय आने वाला है जिनकी मेहनत का रंग अब खिलने लगा है।
 इस मौके पर समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ,परवेज आलम निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा ओम चंद मिश्रा जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा ,अशरफ फारुकी ,शिव सिंह यादव पूर्व नगर अध्यक्ष खागा ,अंशु यादव जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अंकित यादव छात्र सभा, अखिलेश मौर्य पूर्व प्रत्याशी नगर खागा ,रमेश पासी ,मुकेश पटेल नगर सचिव आरिफ कुरैशी नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अलबक्श सौदागर, नगर अध्यक्ष युवजन सभा नितिन अग्निहोत्री, अकरम सौदागर ,मलिक मोहम्मद परवेज, अकरम हाशमी, सारिक सौदागर ,सरफराज फारुकी, विष्णु दयाल पाल ,भूपेंद्र यादव नगर सचिव, मुकीम खान नगर सचिव ,मिठाई लाल ,विष्णु त्रिपाठी सहित लगभग आधा सैकड़ा सपाई मौजूद रहे।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments