शराब के नशे में भाई ने सरिया और ईंट से किया हमला, जान से मारने की धमकी
crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम भागूखेड़ा में शराब के नशे में एक युवक द्वारा अपने ही भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार पुत्र स्व. सिद्धनाथ, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम भागूखेड़ा थाना मोहनलालगंज लखनऊ ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि 26 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे उसके भाई ने शराब के नशे में उसके साथ विवाद किया और सरिया व ईंट से हमला कर मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना ग्राम भागूखेड़ा में हुई।
तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 325/2026, धारा 115(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments