इटावा: शिवपाल यादव (प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा एकजुट होकर बनाएंगे सरकार
                                                            PPN NEWS
इटावा शिवपाल यादव (प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा एकजुट होकर बनाएंगे सरकार
उत्तर प्रदेश (UP) इटावा पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shiv Pal Singh Yadav) ने कहा है कि उन्होंने पूर्व में ही नारा दिया था कि गैर भाजपा (BJP) वाद की स्थापना के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। जिसके लिए प्रसपा के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांव गली में जागरूकता अभियान के साथ जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी के युवा नेता ध्रुव कुमार उर्फ चीनी यादव के नव निर्मित भरथना ब्रजराज नगर आवास पर परिजनों से भेंट करने पहुँचे थे । यहाँ उन्होंने पार्टी के मौजूद कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा के आम चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के निर्देश देते हुए बताया आज देश प्रदेश की हालत बहुत खराब है गरीब,किसान और वेरोजगार असहाय बन कर रह गया है,ऊपर से नीचे तक ऐसे मजबूरों की कोई बात सुनने को तैयार नही है।
प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सत्ता के नुमाइन्दो की जीहुजूरी में लगे हुए है। निर्दोषों को न्याय नही मिल पा रहा है।
उन्होंने गठबंधन पर पूछे गए एक सबाल पर कहा है कि वे पूर्व में ही एक नारा दे चुके है कि गैर भाजपा वाद के लिए सभी को एकजुट होना जरूरी है। प्रसपा का दरबाजा हमेशा खुला है हम एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में नया कीर्तमान हासिल करेंगें।
                                                                    
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments