बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत
- Posted By: Jitendra Shukla
- ताज़ा खबर
- Updated: 14 October, 2026 16:19
- 37

बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत
यूपी के निगमों में आउटसोर्स कर्मचारी फिट रहने पर 60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे।55 साल की उम्र के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र देना होगा और कर्मचारी को कार्य करने में सक्षम व इच्छुक होने की घोषणा करनी होगी।योग्य कर्मचारियों को काम पर रखने में प्राथमिकता मिलेगी।
इसके लिए एजेंसियों के अनुबंध में जरूरी संशोधन किए जाएंगे पहले छंटनी में हटाए गए बेदाग रिकॉर्ड वाले कर्मचारियों को दोबारा नौकरी देने पर विचार होगा। नियुक्ति से पहले डिस्कॉम उनके पुराने सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन करेंगे अनुशासनहीनता, उपभोक्ताओं से गलत व्यवहार, बिजली चोरी, धन उगाही, बिलिंग कदाचार या अन्य गंभीर शिकायत वाले कर्मचारियों को वापसी का लाभ नहीं मिलेगा।पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद और कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता में इन मुद्दों पर सहमति बनी कर्मचारी संगठन ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन समाप्त कर राजस्व लक्ष्य पूरा करने, 6 माह में AT&C हानि 10% घटाने, लाइन लॉस कम करने और कॉरपोरेशन के कामकाज में सहयोग का भरोसा दिया।
Comments