अझुवा में पटाखा बिक्री के लिए स्थल निर्धारित, नवज्योति इंटर कॉलेज के पीछे लगेंगी दुकानें
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 November, 2026 18:50
- 42

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
अझुवा में पटाखा बिक्री के लिए स्थल निर्धारित, नवज्योति इंटर कॉलेज के पीछे लगेंगी दुकानें
6 से 8 नवंबर तक होगी बिक्री,एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण व चिन्हांकन
कौशाम्बी। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने अझुवा में पटाखा बिक्री के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। 6, 7 और 8 नवंबर को नवज्योति इंटर कॉलेज के पीछे स्थित खाली खेत में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। बुधवार सुबह सिराथू एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव और सीओ सत्येंद्र तिवारी ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया और पटाखा बिक्री के लिए स्थान का चिन्हांकन कराया।अधिकारियों ने तीन दिनों तक बिक्री के लिए खेत मालिक से अनुरोध कर खाली खेत की व्यवस्था कराई एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पटाखों की बिक्री आबादी से दूर निर्धारित स्थान पर कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिक्री स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं से निर्धारित स्थल पर ही दुकानें लगाने और सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।इस मौके पर कानूनगो मिथलेश पाल,लेखपाल शिवशंकर पाल सहित जिम्मेदार मौजूद रहे हैं।
Comments