कांग्रेस ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 February, 2025 20:48
- 110

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
कांग्रेस ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि
कौशाम्बी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार 17 फरवरी को प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय के पेट्रोल टंकी पर मनाई गई, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा 1952 में कर्पूरी ठाकुर पहली बार विधायक चुने गए दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इनको जननायक के रूप में जाना जाता है। श्याम सिंह भदौरिया ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपनी विरासत में अनेकों प्रकार के पदों को सुशोभित करते हुए भी एक भी मकान नहीं बनाया। इस मौके पर श्याम सिंह भदौरिया, सोशल मीडिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, अनिल सेन, आलोक त्रिपाठी, सिकंदर सिंह, अरविंद यादव, रामभवन यादव,समर सरोज, सुरेंद्र यादव, राहुल मौर्य, रंजीत सिंह, दिलीप गौतम, राजेश सरोज, मैकू लाल तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
Comments