79 अंत्योदय कार्ड के सत्यापन पर ग्राम प्रधान के द्वारा जिला राज पंचायत अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं खाद्य राशन विभाग पर तमाचा उच्च अधिकारी के चुप्पी पर सवाल ?
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 October, 2026 13:07
- 64

जनता में तरह तरह की चर्चा ग्राम प्रधान की दबंगई से सहमा सरकारी सिस्टम उच्च अधिकारी के कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह?
संवादाता:-
मिर्ज़ापुर लालगंज:- अजब गजब कहानी मिर्जापुर जनपद लालगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली में 79 अंत्योदय कार्ड के सत्यापन प्रक्रिया सिर्फ जनता तक ही नहीं शासन प्रशासन के कार्य-प्रणाली पर धब्बा बनकर उभर गया है। 79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के घेरे में जिला राज पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी ब्लाक अधिकारी एवं खाद्य रसद विभाग के जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सप्लाई इंस्पेक्टर के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है? जनता में तरह तरह का सवाल और मनगढ़ंत कहानी सामने आ रही है आखिर कौन देगा जनता के सवाल का जवाब क्या लालगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली में 79 अंत्योदय कार्ड के सत्यापन कर एक एक लाभार्थी की सत्यापन प्रक्रिया करके काला सच सामने लाएंगे उच्च अधिकारी या फिर ग्राम पंचायत प्रधान एवं कोटेदार की दबंगई की चर्चा हकीकत में सत्य साबित होगी जनता में चर्चा का विषय बन कर रह गया है।
जहां देश एवं प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार केन्द्र से लेकर राज्य तक में गरीब परिवारों के हित में एक से बढ़कर एक योजना चलाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ डबल इंजन की सरकार भाजपा के सपने और विश्वास पर मिर्ज़ापुर जनपद लालगंज ब्लाक में उच्च अधिकारी की लापरवाही या फिर प्रधान की दबंगई से सरकार की मंसूबे पर पानी फेर रहें हैं,
लालगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर वासित दली में आखिर क्यों जनता में ज़ोर सोर से चर्चा है सहायक पंचायत के आदेश को खुलीं चुनौती और उच्च अधिकारी की लीपापोती पर तरह तरह की चर्चा हो रही है,क्या उच्च अधिकारी द्वारा उचित संज्ञान लेकर जनता का विश्वास और सरकार की मंशा की मान बचा पाएंगे या फिर डबल इंजन की विकास परियोजना पर ब्रेक लगा देगा मिर्ज़ापुर जनपद में उच्च अधिकारी द्वारा जनता अपने सवालो और अधिकारियों के जवाब का इन्तजार कर रही है देखना यह की क्या जिला राज पंचायत अधिकारी खंड विकास अधिकारी ब्लाक अधिकारी एवं खाद्य रसद आपूर्ति विभाग मिर्ज़ापुर लालगंज तहसील आपूर्ति विभाग सप्लाई इंस्पेक्टर उच्च कार्यवाही करके 79 अंत्योदय कार्ड के एक एक लाभार्थी का सत्यापन प्रक्रिया करके जनता का विश्वास प्राप्त कर पाएंगे या फिर लीपा-पोती करके गांधी जी के बल पर खरांटे के साथ नींद लेंगे ।
ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली के प्रधान हाफीज़ अहमद की कहानी अजब गजब जनता कर रही न्याय की गुहार उठों जागो जांचों
मिर्ज़ापुर लालगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली में जहां खाद्य रसद विभाग और ब्लांक स्तर पर जनता जांच की मांग को लेकर हल्ला बोल कर दिया है 79 अंत्योदय कार्ड के एक एक सत्यापन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली में अवैध रूप से अंत्योदय कार्ड सत्यापन करकें अप्रात्र को लाभार्थी बनाकर सरकार की मंशा और सरकारी राशन वितरण कराएं जाने पर प्रश्न चिन्ह लगा गया है जिसके अन्तर्गत ग्रामीणों ने 3 अगस्त 2026 को तहसील दिवस पर शिकायत करके 79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन प्रक्रिया की मांग किया था, बताते चलें प्राप्त दस्तावेज के अनुसार कार्यालय सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत) लालगंज मिर्ज़ापुर की और से ही 3 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली के प्रधान एवं कोटेदार को अंत्योदय राशन कार्ड के आवंटन तथा अपात्र लाभान्वित एवं मृतक लाभार्थियों को संघी से हटाने के संबध में पत्र जारी किया गया।
लेकिन सवाल तब उठता है, जब प्रधान और कोटेदार की गुंडागर्दी की चरम सीमा पार करके सरकार के सरकारी उच्च अधिकारी के आदेश एवं पत्र के खुलेआम उल्लंघन करते हैं कोई भी स्पष्टीकरण जवाब या सत्यापन प्रक्रिया नहीं किया, जनता में चर्चा का विषय बन गया है।
ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली में जहां प्रधान एवं कोटेदार कि मानमानी एवं गुंडागर्दी इस कदर बढ़ चुकी है की उच्च अधिकारी के आदेशों को खुलेआम उल्लंघन कर रहें तो जनता के हक पर किस तरह डाका डाल कर सरकार की मंशा और दावों को धूलधूसरित करके शासन प्रशासन व्यवस्था को चुनौती देते होंगे।
जनता में शासन प्रशासन एवं सत्ता को लेकर अजब गजब चर्चा का माहौल बन गया है।
बताते चलें तीन दिवसीय नोटिस का जवाब एक महिने में ग्राम पंचायत एवं कोटेदार द्वारा नहीं दिया गया है, इस तरह से शासन प्रशासन को खुलेआम चुनौती देने का अर्थ क्या हो सकता है ।
जनता बेसब्र होकर खंड विकास अधिकारी एवं खाद्य रसद आपूर्ति विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग करके जवाब चाहती है ,जनता के कथित तौर पर ग्राम पंचायत रामपुर वासितदली में जहां 79 अंत्योदय कार्ड धारकों के एक एक कार्ड को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से जांच करके उचित कार्यवाही करके डबल इंजन की भाजपा सरकार और शासन प्रशासन प्रणाली पर उठ रहें सवाल का करारा जवाब देकर जनता के भरोसे को पुनः प्राप्त कर पाएंगे ।
जनता द्वारा अपने हक और सरकार की मंशा और दावों के बीच उच्च अधिकारी की कार्य शैली पर लग रहें प्रश्न चिन्ह को कैसे जवाब देंगे।
देखना यह है की क्या खंड विकासशील अधिकारी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा उचित संज्ञान लेकर 79 अंत्योदय कार्ड का एक एक लाभान्वित का सत्यापन प्रक्रिया पूरी करके जनता का भरोसा प्राप्त कर पाएगी या फिर जनता द्वारा लगाए आरोप सही और टूटे हुए भरोसे को यूंही बनाकर बरकरार रखेंगे।
रामपुर वासितदली ग्राम पंचायत का विकास और उच्च अधिकारी द्वारा 79 अंत्योदय का सत्यापन एक ही पटरी पर आखिर कौन दे रहा है भ्रष्टाचार को बढ़ावा जनता में सवाल क्या उच्च अधिकारी की है सहभागिता या सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर खनन पूर्ति अब देखना यह है क्या शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई होगी या फिर नहीं । जनता की निगाहें पर उच्च अधिकारी के करवाईं पर टिकी हुई है।
Comments