एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 October, 2024 03:12
- 888

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार(जिला संवाददाता)
एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या
कौशाम्बी। थाना पुलिस चौकी और क्षेत्र अधिकारी कार्यालय में न्याय ना मिलने पर तमाम फरियादी पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचे हैं और अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गयी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने सुना तथा फरियादियों की समस्याओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गये।
Comments