इंदिरानगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Posted By: Nawab
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 September, 2025 23:47
- 3399

लखनऊ इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार को वंदना लोधी नाम की 45 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 7:40 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुँची टीम ने पाया कि महिला का शव कमरे के पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस के अनुसार, शव करीब 2-3 दिन पुराना लग रहा था। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचायतनामा की कार्यवाही की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जाँच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं।
Comments