मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 10 February, 2024 04:15
- 1024

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज चौकी क्षेत्र के पल्हना गंगा घाट पर मौनी अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर मूरतगंज चौकी के हेड कांस्टेबल लाल बाबू और ऋषि अत्रि और गोताखोर मौजूद रहे।
मौनी अमावस्या गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन व राजस्व ने कमर कस ली है। पलहना गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और आम जनमानस गंगा स्नान को ले कर भीड़ उमड़ पड़ी, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने कई जगह बैरियर व आम जनमानस की सुविधाओं व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्राधिकारी ने जाकर घाट का निरीक्षण किया।
Comments