मूरतगंज में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 October, 2024 03:13
- 888

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मूरतगंज में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
कौशाम्बी। आगामी त्यौहार के मद्देनजर सर्किल ऑफिसर चायल मनोज रघुवंशी के अगुवाई में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले और चार पहिया गाड़ियों में काली फिल्म लगाकर चलने वालों को सर्किल ऑफिसर ने हिदायत दिया वहीं चार पहिया वाहनों के बौनट और डिग्गी को खोलकर चेक किया गया। चेकिंग अभियान में संदीपन घाट थाना प्रभारी बृजेश करवरिया सहित मूरतगंज चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार, विनय कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स रही।
Comments