मास्क लगाकर ना चलने वालो पर अब होगी कार्यवाही निगोहां पुलिस दर्ज कर रही मुकदमा
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 13 April, 2020 18:30
- 3506

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-आरिफ मंसूरी
मास्क लगाकर ना चलने वालो पर अब होगी कार्यवाही निगोहां पुलिस दर्ज कर रही मुकदमा
राजधानी लखनऊ निगोहां क्षेत्र मे लॉक डाउन का उलंघन करने वाले व मुंह में मास्क लगाकर ना चलने वाले लोगों का निगोहां पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करना सुरू कर दिया है। निगोहां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो लोग बिना मास्क लगाए हुए रोड पर इधर-उधर घूम रहे हैं। उन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते पैदल गश्त के दौरान बाजार निगोहां में महामारी एवं कोविड-19 के आदेशों की अवज्ञा करने पर , मुंह में मास्क या कपडा न बांधने पर -सलीम निवासी स्टेशन रोड , राजीव कुशवाहा भगवानपुर, - शिवांश सिंह अमिलिया खेड़ा ,सरनाम सिंह अमिलिया खेड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments