पुलिस चौकी कार्यालय के नए भवन का एसपी ने किया उद्घाटन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 July, 2023 05:39
- 1187

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
पुलिस चौकी कार्यालय के नए भवन का एसपी ने किया उद्घाटन
कौशाम्बी। करारी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी अर्का महावीरपुर के भवन का जीर्णोध्दार एवं नए कार्यालय का फीता काटकर पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार की रात्रि में लोकार्पण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शत प्रतिशत सुनवाई हो और पीड़ितों को न्याय दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मंझनपुर व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण व आम जनता के लोग मौजूद रहे।
Comments