प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम, दिग्गजों का सियासी इम्तिहान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 3 June, 2024 11:54
- 452

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम, दिग्गजों का सियासी इम्तिहान
कौशाम्बी। चुनाव में प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं का भी रिजल्ट आएगा। कौशांबी इसलिए महत्वपूर्ण है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज का यह गृह जनपद है। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर खुद दो बार से सांसद होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इस वक्त वह संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष व दमन दीव राज्य के पार्टी प्रभारी हैं। प्रदेश सरकार के पूर्व कबीना मंत्री मंझनपुर से सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के लिए तो यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उनके पुत्र पुष्पेंद्र सरोज मैदान में है। काफी सोच विचार के बाद पार्टी ने पुष्पेंद्र का टिकट फाइनल किया था। सीधे तौर पर इंद्रजीत की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। राजनीतिक जानकारों को कहना है कि लोकसभा चुनाव इन दिग्गजों का सियासी इम्तिहान लेने वाला है। चुनाव के नतीजे दोनों दलों के दिग्गज नेताओं का सियासी कद तय करेगा।
Comments