3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 June, 2025 17:09
- 3687

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
लखनऊ
रिपोर्ट, सफी अहमद
पुलिस बदमाश के साथ हुई मुठभेड़। 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
बीते 5 जून को राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी।जिसको गम्भीर हालात में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जिसका इलाज अभी भी जारी है।
डीसीपी मध्य द्वारा आरोपी की तलाश के लिए 5 टीम गठित की गई थी। जिसमे 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला ।
आज देर रात डीसीपी मध्य की क्राइम टीम व थाना आलमबाग पुलिस द्वारा कैंट आलमबाग बॉर्डर के पास देविखेड़ा रोड पर पुलिस के साथ आरोपी दीपक की मुठभेड़ हो गयी । जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया ।
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी दीपक वर्मा को गोली लग गयी। आनन फानन में आरोपी को हॉस्पिटल भेजा गया जहाँ डॉक्टर द्वारा आरोपी दीपक को मृत घोषित किया गया।
मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था।
Comments