सीओ अभिषेक सिंह ने मूरतगंज चौराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 29 September, 2025 03:58
- 876

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
सीओ अभिषेक सिंह ने मूरतगंज चौराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज चौकी के मूरतगंज चौराहे पर चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने वाहन चेकिंगअभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 10 चार पहिया वाहनों का ब्लैक फिल्म निकलवाया और 21 मोटर साइकिल का चालान कराया और वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और काली फिल्म अपने वाहन पर ना लगाए। नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस मौके पर संदीपन घाट थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा और मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।
Comments