सिराथू में बाइक-साइकिल की जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल प्रयागराज रेफर

सिराथू में बाइक-साइकिल की जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल प्रयागराज रेफर

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता) 

सिराथू में बाइक-साइकिल की जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल प्रयागराज रेफर

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के मंझनपुर सिराथू रोड पर शुक्रवार की दोपहर में बाइक और साइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए दोनों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक सवार सौरभ उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र अशोक साहू निवासी सुजातपुर बमरौली बाइक से सिराथू गए हुए थे जैसे ही वह मंझनपुर सिराथू रोड पर पहुंचे साइकिल सवार विधि नारायण पाण्डेय उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र सहदेव पाण्डेय निवासी वार्ड नंबर 5 सिराथू की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और घायलों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *