ताली बजवाने और दीया जलाने से नहीं होगा कोरेना का इलाज- राहुल गांधी
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 April, 2020 02:58
- 5329

Prakash Prabhaw News
ताली बजवाने और दीया जलाने से नहीं होगा कोरेना का इलाज- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से टेस्ट नहीं हो पा रहा हैं। राहुुल गांधी ने एक ट्विट करके और बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के ताली बजाने और दीया जलाने से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कोरोना वायरस के टेस्ट का दायरा बढ़ाए जाने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा, 'कोविड-19 से निपटने के लिए भारत अभी पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा है। लोगों के ताली बजाने और दीया जलाने से समस्या का समाधान होने नहीं जा रहा है.'।
Comments