ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 24 March, 2023 17:03
- 1192

PPN NEWS
रिपोर्ट-दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महँगाव रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत देखने गया व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ गया है जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल उम्र 43 वर्ष निवासी महँगाव आज मंगलवार को खेत की फसल देखने गए थे घर वापस आते समय रेल लाइन क्रास करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर संदीपन घाट थाना इंचार्ज राकेश कुमार राय ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
Comments