पच्चीस दिन पहले अपहर्ता किशोरी सकुशल बरामद,आरोपी गिरफ्तार
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 January, 2025 04:03
- 991

पच्चीस दिन पहले अपहर्ता किशोरी सकुशल बरामद,आरोपी गिरफ्तार
मोहनलालगंज।निगोहां पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहर्ता किशोरी को सकुशल बरामद किया।पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने 13दिसम्बर को तहरीर देते हुये बताया था उसकी 17वर्षीय नाबालिग बेटी को युवक ललित निवासी भावाखेड़ा थाना मोहनलालगंज बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमो को किशोरी के सकुशल बरामदगी के लिये लगाया गया था,जिसके बाद पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी ललित को गिरफ्तार कर उसके पास से किशोरी को सकुशल बरामद किया।पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Comments