68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का SCIRT पर धरना
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 17 October, 2026 08:51
- 123

लखनऊ । 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति के समाधान और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे निशातगंज स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 'दस्तक दो अभियानÓ के तहत जुटे अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग
आयोग के आदेश का अनुपालन कराने और आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने कहा कि 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के पालन में कथित विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया था। साथ ही, आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी उठाई गई थी।
Comments