अल्पसंख्यकों की आवाज़ बनेगी "बहुजन आवाज पार्टी" , अमर चौधरी ने किया पार्टी का ऐलान

अल्पसंख्यकों की आवाज़ बनेगी  "बहुजन आवाज पार्टी" , अमर चौधरी ने किया पार्टी का ऐलान

PPN NEWS

अम्बेडकर वाहिनी का राजनीति में कदम, अमर चौधरी ने किया 'बहुजन आवाज पार्टी' का ऐलान



लखनऊ: देशभर में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और बहुजन मूलनिवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहे सामाजिक संगठन 'बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी' ने अब सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'बहुजन आवाज पार्टी' के गठन की आधिकारिक घोषणा की है। वर्तमान में इस सामाजिक संगठन से देश भर में 28 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। पार्टी के गठन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने कहा कि अम्बेडकर वाहिनी अभी तक केवल एक सामाजिक मंच के रूप में शोषित वर्ग की आवाज उठा रही थी।

लेकिन अब देश की मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए शोषितों और वंचितों के लिए एक मजबूत राजनीतिक मंच की जरूरत महसूस हो रही थी। उन्होंने बताया कि पार्टी का गठन विगत माह ही कर लिया गया था, जिसकी रविवार को विधिवत और आधिकारिक घोषणा की गई।

श्री चौधरी ने दावा किया कि 'बहुजन आवाज पार्टी' देश के बहुजन समाज, अल्पसंख्यकों और मूलनिवासियों की मजबूत राजनीतिक आवाज बनेगी और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

 नई टीम की घोषणा : पार्टी के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय टीम का एलान भी किया। नई कार्यकारिणी में संगीता चौधरी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, फ़ैज़ अहमद एवं दिलीप कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव, आरती गुप्ता को प्रमुख महासचिव, नकी जैदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शादाब आलम को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों ने जल्द ही देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने का संकल्प लिया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *