भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार : नीतू
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 January, 2022 04:17
- 1011

PPN NEWS
भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार : नीतू
--- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने खुटार क्षेत्र में किया जनसंपर्क
शाहजहांपुर। पुवायां विधानसभा से सपा के प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह के पक्ष में उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने खासकर महिलाओं से बातचीत की और भाजपा को महिला विरोधी बताया।
सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने खुटार ब्लाक खंड के ग्राम खमरिया, मलिका, रजमाना आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने डोर टू डोर जाकर चुनाव में सहयोग करने की अपील की।
घरों में महिलाओं के बीच जाकर उन्हें सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही सपा की नीतियों को बताया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं लिहाज़ा आधी आबादी प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जाती थी जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद करवा दिया, सपा की सरकार बनने पर फिर से महिलाओं को पहली की तरह सम्मान देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर सचिन दीक्षित, अशोक सिंह चौहान, प्रसून कुमार, सुधीर दुबे, उर्मिला देवी, प्रमोद शुक्ला, प्रसून कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
उदय वीर सिह शाहजहांपुर

Comments