भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 March, 2026 18:30
- 49

भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा
महँगाई के विरोध में किसान कार्यालय से लेकर सीतापुर बाईपास तक निकाला जोरदार मार्च।
किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, ज्ञापन सौंपकर महँगाई कम करने की माँग।
दुबग्गा लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के तत्वावधान में रविवार को रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसान कार्यालय से शुरू होकर सीतापुर बाईपास तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रसोई गैस के बढ़ते दामों को वापस लेने की माँग की और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर गहरी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने उप निरीक्षक मजीद और दरोगा राजेश पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया कि महँगाई की मार सबसे ज्यादा किसानों और गरीब मजदूरों पर पड़ रही है, जिससे उनके घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महँगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी, जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश, युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान और जिलाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments