दबंगों का तांडव, बाउन्ड्री वाल गिराकर युवक को पीटा और दी जान से मारने की धमकी

दबंगों का तांडव, बाउन्ड्री वाल गिराकर युवक को पीटा और दी जान से मारने की धमकी

दबंगों का तांडव, बाउन्ड्री वाल गिराकर युवक को पीटा और दी जान से मारने की धमकी

हंसखेड़ा बीट क्षेत्र के चुन्नूखेड़ा में दबंगों ने लाठी-डंडों और हथियारों के बल पर मचाया उत्पात।

पारा पुलिस ने नामजद समेत 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

पारा लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नूखेड़ा में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक खाली भूखण्ड पर बनी बाउन्ड्री वाल को गिराने के साथ-साथ विरोध करने पर पीड़ित और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की गई। शनिवार की देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

​पीड़ित देवेन्द्र सिंह, पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी पारा रोड ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि चुन्नूखेड़ा स्थित उनके खसरा संख्या-2879 वाले भूखण्ड पर लगभग 8 फीट ऊंची बाउन्ड्री वाल बनी हुई थी। शनिवार रात को इंदिरा नगर निवासी शब्बीर अहमद और राहुल अपने साथ 10-15 अज्ञात लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे। यह सभी आरोपी लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से लैस होकर आए थे और आते ही दीवार को गिराना शुरू कर दिया।  

​घटना के दौरान जब मौके पर मौजूद देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव और अमित कुमार पाल ने इस अवैध कार्रवाई का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और जाते-जाते पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह पीड़ितों ने भागकर अपनी जान बचाई।  

​पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए गैरकानूनी जनसमूह का हिस्सा होने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने, आपराधिक धमकी देने और अन्य की सुरक्षा को खतरे में डालकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक हर्ष यादव को जांच सौंपी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *