काकोरी में मैरिज लॉन के केयर टेकर ने फांसी लगाकर दी जान

काकोरी में मैरिज लॉन के केयर टेकर ने फांसी लगाकर दी जान

काकोरी में मैरिज लॉन के केयर टेकर ने फांसी लगाकर दी जान

मैरिज लॉन के केयर टेकर ने शराब के नशे में विवाद के बाद लगाया मौत को गले।

परिजनों से कलह और शराब की लत बनी सुसाइड की मुख्य वजह।

काकोरी लखनऊ। काकोरी के नरौना स्थित ए आर ग्रीन लॉन में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पिछले पांच साल से देख-रेख कर रहे केयर टेकर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मूल रूप से सीतापुर के थाना सदरपुर अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामप्रसाद गौतम उर्फ रामू अपने परिवार के साथ इसी लॉन में रहकर इसकी देखभाल करता था। रविवार सुबह रामप्रसाद ने पहले अपने परिजनों से फोन पर बात की और फिर गैस सिलेंडर भरवाने के बहाने पैसे लेकर घर से निकला था।

​परिजनों के मुताबिक, रामप्रसाद उन पैसों से शराब पीकर घर लौटा, जिसे लेकर पत्नी रानी के साथ उसका काफी विवाद हुआ। विवाद से क्षुब्ध होकर सुबह करीब नौ बजे रामप्रसाद ने लॉन में लगे टेंट के लोहे के पाइप में पर्दे का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां काजल, सौम्या, रिशु, लक्ष्मी और एक बेटा रामदीन है। घटना की जानकारी मिलते ही समदा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गुप्ता और इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में अत्यधिक शराब के सेवन और पारिवारिक क्लेश की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *