सीएम ने किया विधानभवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 February, 2024 05:30
- 2856

PPN NEWS
सीएम ने किया विधानभवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन
लखनऊ, 1 फरवरीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एलईडी पर उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत की गाथा की कहानी को देखा।
नवनिर्मित श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, लोकभवन, विधानभवन, दीपोत्सव आदि की गौरवगाथा को देख सीएम अभिभूत हो उठे।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सीएम योगी को यहां की विशेषताओं से भी अवगत कराया। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत कई विधायक आदि भी मौजूद रहे।
Comments