सरकार बैलेट पेपर से डरती क्यों है ? लोकदल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 16 May, 2026 15:10
- 104

ppn news
गांव की सरकार के चुनाव भी मशीनों के हवाले करना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है-लोकदल
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंगमशीन से निर्वाचन कराए जाने इ निवेदा आमंत्रित पर लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव EVM से कराने की तैयारी चल रही है। ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक अब मशीनों के भरोसे चुनाव कराने की योजना बना रहे है,
सुनील सिंह ने इस फैसले पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब देशभर में EVM की विश्वसनीयता को लेकर लगातार प्रश्न उठते रहे हैं, तब गांव की सरकार के चुनाव भी मशीनों के हवाले करना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरकार बैलेट पेपर से डरती क्यों है ?
अगर EVM पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित है तो फिर हर चुनाव के बाद सवाल और विवाद क्यों खड़े होते हैं ?
पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे निचली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन सरकार अब यहां भी जनता के भरोसे की जगह मशीनों पर भरोसा थोपना चाहती है।
“जनता वोट देगी या मशीन फैसला करेगी ?”
यह सवाल अब पूरे उत्तर प्रदेश की जनता पूछ रही है।

Comments
Gulab grameen 1 day ago
The election should be free and fair .it is the duty of election commission.