एनआईसी में ऑनलाइन पोलिंग पार्टीयों का सेकंड रेंडमाइजेशन किया गया
- Posted By: Admin 
                                                                            
                                                                    
                                 - खबरें हटके
 - Updated: 31 January, 2022 19:49
 - 703
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
मोबाइल नंबर 96 5112 2968
एनआईसी में ऑनलाइन पोलिंग पार्टीयों का सेकंड रेंडमाइजेशन किया गया
शाहजहाँपुर। आगामी विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न करवाने हेतु पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विधानसभाओं के प्रेक्षकों के साथ एनआईसी में ऑनलाइन पोलिंग पार्टीयों का सेकंड रेंडमाइजेशन किया गया तथा रेंडमाइजेशन के आधार पर सभी विधानसभाओं के प्रेक्षको की उपस्थिति में अधिकारी /कर्मचारी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय मतदान अधिकारी तृतीय नियुक्त किए गए। रेंडमाइजेशन पद्धति निष्पक्ष व पारदर्शिता पूर्ण चुनाव में उक्त अधिकारियों की नियुक्ति में प्रयुक्त होती है। सभी प्रेक्षको ने अपनी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। इस प्रक्रिया में 10 प्रतिशत रिजर्व के साथ कुल 2915 पार्टीयां रेंडमाइज की गयी। जिसमें जनपद के 2647 बूथ आच्छादित किए गये है। एनआईसी से मिली जानकारी के अनुसार तृतीय रेंडमाइजेशन 72 घण्टे पूर्व ही किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments