पूर्व सीबीआई निदेशक व वरिष्ठ आईपीएस डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का निधन, यूपी पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीबीआई निदेशक व वरिष्ठ आईपीएस डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का निधन, यूपी पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीबीआई निदेशक व वरिष्ठ आईपीएस डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का निधन, यूपी पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

1965 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस थे, सीबीआई, सीआरपीएफ और एसपीजी की संभाली कमान

गाजियाबाद के डीसीपी ने घर पहुंचकर अर्पित की पुष्पांजलि, पुलिस महकमे में शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के 1965 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का बीती एक अक्टूबर को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके जाने से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। यूपी पुलिस मुख्यालय ने इसे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

अपने लंबे सेवाकाल में डॉ. मिश्रा ने वाराणसी, इलाहाबाद और मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कमान संभाली। इसके अलावा वह अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय जैसे अहम पद पर भी रहे। प्रदेश से बाहर भी उन्होंने बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। वह मणिपुर के पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक, सीबीआई के निदेशक और सीआरपीएफ के महानिदेशक रहे।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से गाजियाबाद के डीसीपी धवल जायसवाल उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस मुख्यालय ने कहा कि डॉ. मिश्रा की कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, विद्वता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *