उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या 01 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में करेंगी महिला जन सुनवाई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 November, 2021 21:45
- 2010

PPN NEWS
प्रतापगढ
29.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या 01 दिसम्बर को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में करेंगी महिला जनसुनवाई
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह दिनांक 01 दिसम्बर को जनपद प्रतापगढ़ के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयेंगी जहां पर वह मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। जनपद की पीड़ित महिलायें दिनांक 01 दिसम्बर को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करायें।
Comments